राष्ट्रपति मुर्मू ने 27 फरवरी 2023 को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव का बीकानेर में पहली बार आयोजन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कहा कि ऐसे कलाकारों को आगे लाएं और उनकी प्रतिभा को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग आवश्यक है। इंटरनेट का हमारी कला को लाभ मिला है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम पश्चिम की ओर देखते हैं, जबकि हमें अपनी समृद्ध और संपन्न संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से राष्ट्रीय एकता और भावना मजबूत होती है। विभिन्न प्रदेशों की कला एवं संस्कृति जानने समझने का मौका मिलता है। कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन का अवसर मिलता हैं।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान सात वार और नौ त्योहार वाला प्रदेश है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव विभिन्न संस्कृतियों की एकता का प्रतीक है। राजस्थान की धरती के कण-कण में लोक कलाओं, संस्कृति और परंपराओं का जो रूप देखने को मिलता है, वैसा कहीं नहीं मिलता। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विविधता भारत की अमूल्य धरोहर है । विविध खानपान, परंपरा, रीति-रिवाज वाली हमारी संस्कृति अनेकता में एकता की सूत्रधार भी है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के माध्यम से बीकानेर में लघु भारत का रुप साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सांप्रदायिक सौहार्द, समरसता बढ़ती है और हमारी आपसी मेलजोल की संस्कृति और मजबूत होती है।

137668BD
ReplyDeleteEdremit
Dörtyol
Silivri
Korkuteli
Kozan
Seferihisar
Polatlı
Oğuzeli
Hendek
7E477F54
ReplyDeleteBirecik
Kozan
Altınova
Ilıca
Ömerli
Sivrihisar
Milas
Gölcük
Karesi
724655D8
ReplyDeleteMudanya
Bergama
Çerkezköy
Gazipaşa
Sivrihisar
Akyaka
Şahinbey
Bahçelievler
Ergani