Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Rajasthan Police Constable Vacancy 2025 for 6500 Post

Rajasthan Police Constable Vacancy 2025 for 6500 Post:- Rajasthan Police Department, Rajasthan has got approval for 6500 constable post in rajasthan and official notification will be issued this week.  Online applying process for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 will be started soon & the candidates can apply till 2025. Candidates must check the complete details for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 which has given below:-

Job Post:- Constable / Constable (Driver)

Total Post:- 6500 Approx.

District wise Constable Post:- Check detail notification

Qualification:- 12th Pass

Age Limit: 23 Years, Age relaxation as per norms

How to Apply:- Candidates can apply through link https://www.police.rajasthan.gov.in/ or provided below in link section or they can also apply through official site of the Rajasthan Police before Last Date.

Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2023 for 5934 Post | राजस्थान पशु परिचर 5934 पदों भर्ती

Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2023 for 5934 Post | राजस्थान पशु परिचर 5934 पदों भर्ती 2023: पशुपालन विभाग में 5934 पदों पर पशु परिचर (एनिमल अटेंडेंट) की सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में  प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, पशुपालन विभाग में प्रचलित पदनाम जलधारी, सफाईकर्ता एवं गडरिया के पदों का नाम अब पशु परिचर किया गया है। साथ ही, इनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से बढ़ाकर 10वीं की गई है। वर्तमान में रिक्त गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5281 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 653 पदों सहित कुल 5934 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पशु चिकित्सा संस्थानों में पहुंचने वाले बीमार/घायल पशुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार सुलभ हो सकेगा।

कालीतीर लिफ्ट परियोजना, धौलपुर | Kaliteer Lift Scheme, Dholpur Map

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 जून 2023 को कालीतीर लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास एवं सिलावट एनीकट परियोजना का लोकार्पण कर धौलपुर जिले के लोगों को सौगातें दी। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिए शिलान्यास एवं लोकार्पण कर ये सौगातें दीं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से धौलपुर जिले में जलस्तर में वृद्धि होगी। किसानों को सिंचाई के लिए लम्बे समय तक पर्याप्त जल मिलेगा, जिससे वे वर्षभर खेती कर सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी।

बसेड़ी विधानसभा की सरमथुरा तहसील में कालीतीर लिफ्ट परियोजना के निर्माण में 643 करोड़ रुपए व्यय होंगे। चम्बल नदी में वर्षाकाल के दौरान अत्यधिक जल को लगभग 180 मीटर लिफ्ट कर पार्वती बांध और रामसागर बांध को हर वर्ष पूरी क्षमता तक भरा जाएगा। इससे कमांड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इन बांधों के भरने से जिले की जीवनदायनी बामनी, पार्वती और उटंगन नदियों में हमेशा जल उपलब्ध रहेगा। इससे बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के 3, बाड़ी के 4, धौलपुर के 1 और राजाखेड़ा के 10 एनीकट में जलभराव संभव होगा।  इस परियोजना से धौलपुर जिले के 3 शहरी और 433 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवश्यक पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा। जिले का भूजल स्तर बढ़ने से किसानों को सिंचाई के लिए और आमजन व पशुओं के लिए पीने का पानी भी आसानी से सुलभ हो सकेगा। 



ML लाठर बने राजस्थान के नए सूचना आयुक्त

 मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता ने 16 जनवरी 2023 को राज्य सूचना आयोग में श्री एम एल लाठर को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि श्री लाठर की नियुक्ति के बाद अब आयोग में सूचना आयुक्त के स्वीकृत सभी पद भर गए है। इस अवसर पर नवनियुक्त सूचना आयुक्त श्री लाठर ने कहा कि वर्तमान युग पारदर्शिता का युग है और वे इस नवीन पद पर में पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में सूचना आयुक्त श्री राजेन्द्र बरबड़, श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़, श्री शीतल धनकड़, सूचना आयोग, सचिव श्री प्रियंका गोस्वामी, उप सचिव श्रीमती सुमन मीणा सहित विभिन्न आयोग के अधिकारियों ने श्री लाठर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर आयोग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।